यूट्यूब पर गाना सुनते ही हैक हुआ मोबाइल, खाते से 1.90 लाख पार

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत शंकर नगर में रहने वाले एक युवक का साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते में सेंध लगा दी। ठग ने यूट्यूब पर गाना सुनते समय पीड़ित का फोन पूरी तरह रिमोट एक्सेस पर ले लिया और किस्तों में कुल 1 लाख 90 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शंकर नगर बड़ा रांझी निवासी नवीन गुप्ता (31) अपने मोबाइल पर यूट्यूब पर गाने सुन रहा था। इसी दौरान अचानक स्क्रीन पर मोबाइल अपडेट होना दिखने लगा और फोन बंद हो गया। करीब 10 मिनट बाद फोन दोबारा चालू हुआ।ठगों ने पीड़ित को संभलने का मौका नहीं दिया। फोन दोबारा अपडेट दिखाकर बंद हुआ और 15-20 मिनट बाद चालू हुआ।

इसके बाद फोन इसी तरह बंद होकर 15 मिनट बाद चालू हुआ। नवीन को लगा कि कंपनी का कोई सॉफ्टवेयर अपडेट आया है, जब पीड़ित ने अपने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का खाता चेक किया, तो उसे ठगी का पता चला। हैकर्स ने फोन बंद होने के दौरान बैंक से जुड़े सारे अलर्ट्स और ओटीपी को ब्लॉक कर दिया था और खाते से 1,90,000 ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए थे।

Next Post

नशे में धुत भाइयों का ड्रामा, पुलिसकर्मियों को धमकाया, बोले, डायल 112 फूंक देंगे

Sat Jul 4 , 2026
जबलपुर: शराब के नशे में धुत दो भाइयों ने नोडल पॉइंट पर तैनात डायल 112 के स्टाफ के साथ जमकर विवाद किया। आरोपियों ने न पुलिस कर्मियों के सार्थ अभद्रता कर दीं, बल्कि धमकाते हुए पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले करने की धमकी भी दे डाली। बेलखेड़ा पुलिस […]

You May Like