हाईवे पर पलटी कार, दस छात्र घायल

आष्टा: स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया. सीहोर और आष्टा के बीच ग्राम भाड़ाखेड़ी जोड़ के पास तेज रफ्तार से जा रही एक टीयूवी कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई व अफरा-तफरी का माहौल बन गया.जानकारी के अनुसार वाहन तेज गति में था, तभी चालक संतुलन खो बैठा. आशंका जताई जा रही है कि टायर फटने या सड़क पर नियंत्रण बिगडऩे के कारण कार पलटी.

इस दुर्घटना में कुल 10 छात्र घायल हुए हैं. इनमें एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे भोपाल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. बताया जा रहा है कि सभी छात्र वीआईटी कॉलेज के थे और रोज की तरह कॉलेज जा रहे थे. घायल छात्रों में मंगेश, श्रीधर, कुमार आर्य, ईशान खरे, आयुष सिंह, सहाय महाजन, आमोद अग्रवाल, यश, ओम कुमार और साहिल सूखने शामिल हैं. थाना प्रभारी गिरीश दुबे के अनुसार पुलिस ने मौके पर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

Next Post

भाजपा महिला मोर्चा में नई नियुक्तियां, सात उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री बने

Sat Mar 21 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। नवीन प्रदेश समिति में सात उपाध्यक्ष,तीन महामंत्री और आठ मंत्री बनाए गए हैं। यह निर्णय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल […]

You May Like