नहीं हटा अतिक्रमण तो गरजा बुलडोजर; पोल शिफ्टिंग और चौड़ीकरण के लिए दिन भर बंद रहा अमहिया मार्ग

रीवा। सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौराहे तक सबसे व्यस्त रहने वाले अमहिया मार्ग का चौड़ीकरण फिलहाल अधर में लटका है. अल्टीमेटम देने के बाद कई दुकानदारो ने अपना अतिक्रमण खुद हटा लिया जबकि कई अभी भी अड़े हुए है. सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने अतिक्रमण तोडऩे की कार्यवाही की.

अमहिया मार्ग को बंद कर शाम तक कार्यवाही चली, कई पक्के मकान तोड़े गये. पहले 22 मीटर फिर 18 और अब 12 मीटर लिया जायेगा. जिसके बाद मार्ग पूरी तरह से चौड़ा हो जाएगा. दरअसल अमहिया मार्ग चौड़ीकरण के लिए जो योजना बनाई गई थी, उसमें सिरमौर चौराहे से अमहिया नाले तक लगभग 22 मीटर चौड़ीकरण होना था और अमहिया नाले से साहू होटल तक लगभग 18 मीटर और आगे फिर 22 मीटर की बात सामने आ रही थी. लेकिन अब बताया जा रहा है कि अमहिया मार्ग में मात्र 12 मीटर ही चौड़ीकरण होना है. चौड़ीकरण को लेकर विवाद यह था कि कही पर ज्यादा लिया जा रहा है तो कही पर कम. जिसको लेकर विरोध भी हुआ. पिछले ड़ेढ माह से चौड़ीकरण का काम अधर में लटका है. कई लोगो ने अपना अतिक्रमण नही हटाया. लिहाजा सोमवार को मार्ग बंद कर पुलिस की मौजूदगी में पक्के मकानो को तोडऩे की कार्यवाही की गई. शाम तक चली कार्यवाही में कई मकानो को तोड़ दिया गया. अतिक्रमण हटने के साथ विद्युत पोलि शिफ्टिंग का काम शुरू होगा, जिसमें लगभग एक से डेढ़ करोड़ की लागत आएगी. साथ ही अमहिया नाले में बनी पुल का भी चौड़ीकरण किया जायेगा.

कई लोगो ने पहले ही हटाया अतिक्रमण

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जब शुरू हुई उसके पहले चिन्हित लोगो को अल्टीमेटम दिया गया और कई दुकानदारो ने अपना खुद अतिक्रमण हटा लिया. लेकिन कुछ लोग अपना अतिक्रमण नही हटाए. समय दिये जाने के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन ने कार्यवाही की. नापजोख के दौरान चिन्हित अतिक्रमणकारियों को पर्याप्त समय दिया गया था पर उनके द्वारा अपना खुद का अतिक्रमण हटाने का समय तो लिया गया लेकिन अतिक्रमण हटाया नही. जिसके बाद प्रशासन को कार्यवाही करनी पड़ी. अभी कई जगह पक्के मकान है जिन्हे हटाना है.

Next Post

गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़: 211 सिलेंडरों से भरा ट्रक जब्त, एजेंसी संचालक पर FIR

Mon May 11 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने रसोई गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिलेंडरों से भरा ट्रक जब्त किया. यह ट्रक न्यू मार्केट स्थित दशहरा मैदान में कस्तूरबा स्कूल के सामने खड़ा मिला. ट्रक में इंडेन गैस के घरेलू और कमर्शियल […]

You May Like