प्रदेश कार्यसमिति में मंत्री काश्यप और विधायक पाण्डेय,कोठारी बने स्थायी आमंत्रित सदस्य

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की नई सूची जारी कर दी। दोनों सूचियों में रतलाम जिले से 3 नेताओं को स्थान मिला है।

जारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूची में प्रदेश सरकार के मंत्री एवं रतलाम शहर विधायक चेतन्य कुमार काश्यप तथा जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय को शामिल किया गया है। वहीं स्थायी आमंत्रित सदस्य की अलग सूची में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेशभर के नेताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिनमें जिले से 3 तीन नेताओं को प्रतिनिधित्व मिला है। इससे जिले की संगठन में मजबूत उपस्थिति भी दर्ज हुई है। खास बात यह है कि प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्य की सूचियां अलग-अलग जारी की गई हैं, जिनमें रतलाम के इन तीन नेताओं को स्थान मिला है।

भाजपा की इन नई संगठनात्मक नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रतलाम के तीन वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी को जिले के लिए संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Next Post

बस की टक्कर से मासूम बालक की मौत

Tue Jun 23 , 2026
सिंगरौली । बरगवां थाना के समीपी सड़क मार्ग में आज मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे एक यात्री बस ने 10 वर्षीय बच्चे को ठोकर मार दिया, जहां बच्चे की मौत हो गई। इस घटना को लेकर गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम कर बस में तोड़फोड़ किया। मौके पर भारी […]

You May Like