बस की टक्कर से मासूम बालक की मौत

सिंगरौली । बरगवां थाना के समीपी सड़क मार्ग में आज मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे एक यात्री बस ने 10 वर्षीय बच्चे को ठोकर मार दिया, जहां बच्चे की मौत हो गई। इस घटना को लेकर गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम कर बस में तोड़फोड़ किया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच स्थिति को नियंत्रण में किया।

जानकारी के अनुसार बरगवां थाना के समीप पीछे बाईपास सड़क मार्ग से बैढ़न से सीधी की ओर जा रही निर्मल दुबे बस सर्विस क्रमांक एमपी 66 जेडजे 0106 के चालक की लापरवाही से 10 साल के मासूम बालक को टक्कर मार दिया। जहां बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए मृतक के परिजन एवं आसपास के लोगों ने बस का पीछा किया और 1 किलोमीटर दूर जाकर बस को कब्जे में किया। बताया जा रहा है कि गुस्साए लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ किया है, हालांकि सवारी सुरक्षित हैं। घटना के बाद चालक-परिचालक एवं खलासी भाग खड़े हुये। मौके पर बरगवां टीआई समेत भारी संख्या में पुलिस पहुंच स्थिति को नियंत्रण में किया है। समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम जारी था।

००००००

Next Post

ननि के दो वार्ड प्रभारी सस्पेंड

Tue Jun 23 , 2026
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली में मंगलवार को ननि आयुक्त सविता प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली और विभागीय कार्यों को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला। बैठक में राजस्व संग्रहण की प्रगति, विभिन्न विभागों के कार्यों, जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों और लंबित शिकायतों की […]

You May Like