हरपालपुर पीएचसी में नहीं मिलती एक्स-रे सुविधा

हरपालपुर। नगर के उप स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स -रे मशीन, ब्लड टेस्ट की सुविधा नहीं होने से मरीजों को प्रायवेट क्लीनिक या नौगांव छतरपुर झांसी जाना पड़ता है उल्लेखनीय होगा पूर्व में पीएचसी में ब्लड टेस्ट जांच सुविधा थी,पर लैब टैक्नीशियन का ट्रांसफर होने से ब्लड टेस्ट की सुविधा बेपटरी हो गई, मरीजों का कहना है ब्लड टेस्ट व अन्य संबंधित जांच के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र के स्टाफ कर्मचारी प्रायवेट लैब पर जांच कराने बोलते है। नगर के लोगों महेश राय, विनोद वर्मा कौशल तिवारी, योगेन्द्र सिंह सहित अन्य लोगों ने पत्र के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री सांसद वीरेंद्र कुमार को अवगत कर शीध्र ही पीएचसी में ब्लड टेस्ट व एक्स -रे की सुविधा उपलब्ध करायें जाने की मांग की है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा यहां पर जल्द ही चिकित्सकों की कमी दूर कर पीएचसी में शीघ्र ही एक्स -रे मशीन का लोकार्पण कराये जाने की मांग उठाई है स्थानीय लोगों का कहना है गर्भवती युवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर फल आदि वितरित कर दवा व पोषण से संबंधित स्टाल लगाए जाएं, साथ ही आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाए जिससे जरूरत मंद महिलाओं के सेहतमंद रहने से परिवार और समाज सशक्त बनेगा।

Next Post

शिवपुरी के नरवर में सांदिपनी उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण

Sat Sep 27 , 2025
शिवपुरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को शिवपुरी जिले के नरवर में नव-निर्मित सांदिपनी उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों को आधुनिक संसाधनों से युक्त माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। विद्यालय में छात्रों […]

You May Like