भोपाल में गेहूं उपार्जन केंद्रों का मैदानी निरीक्षण: बारिश से लस्टर लॉस की रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी टीम

भोपाल। जिले में उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की खरीदी चल रही है। ऐसे में भारत सरकार की खाद्य मंत्रालय की टीम, खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम एवं वेयरहाउस के अधिकारियों द्वारा लेक्चर लॉस गेहूं के संबंध में उपार्जन केदो का निरीक्षण किया. जो गेहूं की खरीदी की जांच कर रही है. शनिवार को टीम समर्थन मूल्य पर की जा रही गेहूं खरीदी की जांच करने स्टील साइलो मुगालिया कोर्ट, सुविधा वेयरहाउस निपानिया, आर्य वेयरहाउस निपानिया, ठाकुर वेयरहाउस, शिव वेयरहाउस भोरासा एवं सोनिका वेयरहाउस खरीदी केंद्रों पर पहुंचे और उनका निरीक्षण किया. इस दौरान आंधी-बारिश के वजह से गेहूं का दाना सिकुड़ा मिला. टीम यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी. इससे फसल की नुकसान का आकलन हो सके. जिला खाद्य अधिकारी चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि टीम जांच कर रही है। कुछ केंद्रों का निरीक्षण कर गेहूं की गुणवत्ता देखी है. प्रशासन की टीम भी उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रही है, जिससे किसानों को कोई दिक्कत न हो.

Next Post

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो पोकलेन और दो डंपर जब्त

Sat Apr 11 , 2026
शुजालपुर। शनिवार को खनिज विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पोकलेन मशीनें और मुरम से भरे दो डंपर जब्त किए. यह कार्रवाई श्यामपुर चितौनी और ताजपुर उकाला क्षेत्र में नेशनल हाईवे बायपास निर्माण के लिए चल रहे अवैध खनन स्थलों पर की गई. खनिज अधिकारी […]

You May Like