एमएसएमई दिवस पर सीएम डॉ यादव ने उद्यमियों को दी बधाई, फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को दी श्रद्धांजलि

भोपाल: अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के उद्यमियों, स्टार्टअप्स, कारीगरों और श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके परिश्रम, नवाचार और उद्यमशीलता से मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण की मजबूत आधारशिला भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छोटे और मध्यम उद्यमी अपनी मेहनत एवं रचनात्मक सोच से उद्योग जगत को नई दिशा दे रहे हैं और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा के प्रति सैम मानेकशॉ का समर्पण, अद्वितीय नेतृत्व क्षमता और साहस देश के सशस्त्र बलों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा, गौरव और अखंडता के लिए फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का योगदान अविस्मरणीय है। उनका अनुशासन, रणनीतिक कौशल और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

Next Post

पहले कहा, आंदोलन मत कीजिये, नहीं माने तो हमला करवा बोले, पंगा मंहगा पड़ेगा

Sat Jun 27 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना आयुषीधरा कॉलोनी सगड़ा में गुरूवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने बहुजन चेतना विकास मोर्चा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के एक घर को निशाना बनाकर बमबाजी करते हुए गोलियां चलाई। जमकर तोडफ़ोड़ भी मचाई थी। इस मामले में शुक्रवार को पीडि़त नेता ने समर्थकों के साथ पुलिस […]

You May Like