सीआईएसएफ ने ‘विस्फोट कवच 9 में हासिल किया तीसरा स्थान 

भोपाल। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने एनएसजी मानेसर में आयोजित 9वें संयुक्त काउंटर आईडी अभ्यास – “विस्फोट कवच 9” में तीसरा स्थान प्राप्त करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. 6 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर) और 4 सीआरपीएफ (बीएसएफ, सीआरएफ, एसएसबी और सीआईएसएफ) की कुल 23 उत्कृष्ट टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए सीआईएसएफ शीर्ष तीन में स्थान पाने वाला एकमात्र सीएपीएफ बना. यह उसकी बेहतरीन ऑपरेशनल तैयारी और काउंटर आईईडी क्षमता का प्रमाण है.

“विस्फोट कवच 9 ” के परिणाम में प्रथम स्थान- कर्नाटक पुलिस बीडीडीएस, द्वितीय स्थान- आंध्र प्रदेश आक्टोपस (विशेष एंटी-टेरर यूनिट), तृतीय स्थान- सीआईएसएफ टीम (सीआईएसएफ की कई इकाइयों से बनी संयुक्त टीम रही, सीआईएसएफ टीम में एक डॉग हैंडलर और प्रशासनिक कर्मचारी सहित 20 सदस्य शामिल थे. इसका नेतृत्व बेंगलुरु एयरपोर्ट में पदस्थ संदीप मन्हास, उप कमांडेंट ने किया. टीम ने उच्च क्षमता वाले बम निरोधक कौशल, आधुनिक काउंटर आईईडी उपकरणों के उन्नत उपयोग और गहन तकनीकी समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया जो देश की संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में बल की भूमिका को दर्शाता है.

इस अभ्यास का एक मुख्य आकर्षण विमानन सुरक्षा, विविध आईईडी मॉडल, उपकरण नवाचारों-जिसमें एमपीआरटीसी बहरोड़ के प्रशिक्षकों के सहयोग से तैयार किए गए कस्टमाइज्ड टूल शामिल हैं और घरेलू विस्फोटकों में उभरते रुझानों के व्यापक विश्लेषण पर दल की बहुप्रतीक्षित प्रस्तुति थी. जूरी और मूल्यांकन अधिकारियों ने टीम की पेशेवर गहराई और वास्तविक दुनिया की परिचालन चुनौतियों के प्रति व्यावहारिक दृष्टिकोण की सराहना की.

Next Post

अस्पताल बिल्डिंग से गिरे युवक की मौत

Mon Nov 17 , 2025
भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने एक युवक की निजी अस्पताल की बिल्डिंग से गिरकर मौत के मामले में जांच कर रही है. सोमवार को पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक रणधीर धाकड़ की आंख का इलाज क्षेत्र में […]

You May Like