पहले कहा, आंदोलन मत कीजिये, नहीं माने तो हमला करवा बोले, पंगा मंहगा पड़ेगा

जबलपुर: तिलवारा थाना आयुषीधरा कॉलोनी सगड़ा में गुरूवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने बहुजन चेतना विकास मोर्चा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के एक घर को निशाना बनाकर बमबाजी करते हुए गोलियां चलाई। जमकर तोडफ़ोड़ भी मचाई थी। इस मामले में शुक्रवार को पीडि़त नेता ने समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि अवैध शराब दुकान एवं ओवररेटिंग एवं गाँव गाँव अवैध शराब बंद करवाने पार्टी आंदोलन कर रही है जिसे बंद करने शराब कारोबारी द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। मना करने हमला करवाया गया है । शिकायत में मांग की गई है कि मामले में षडय़ंत्रकारी पर एफआईआर दर्ज हो और पूरे परिवार को सुरक्षा मिले। अवैध शराब दुकानें एवं गाँव गाँव अवैध शराब बेचना एवं ओवर रेटिंग बंद करायी जाये।

हालांकि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।विदित हो कि बहुजन चेतना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम झारिया (35) कल रात करीब 10:30 बजे वह अपने घर में थे। अचानक बाहर से किसी के चिल्लाने की आवाज आई। आरोपी चिल्ला रहा था, निकल राधेश्याम झारिया। राधेश्याम जैसे ही दरवाजे की तरफ बढ़े, तभी एक के बाद एक कई तेज धमाके हुए और कांच टूटने की आवाजें आने लगीं थी। राधेश्याम ने जब बाहर आकर देखा, तो सफेद रंग की सुजुकी एक्सेस स्कूटी पर सवार तीन लडक़े कॉलोनी के गेट की तरफ तेजी से भाग रहे थे।

आरोपी भागते हुए भी जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मौके पर राधेश्याम की थार कार एमपी 20 एक्स बी 6062 के सामने और साइड के दोनों तरफ के कांच फूटे हुए थे। कार के भीतर दो बड़ी ईंटें पड़ी थीं। घर के बाहर सुतली और बारूद के कागज बिखरे पड़े थे। बदमाशों ने राधेश्याम के पड़ोसी मालाकार के मकान और कार पर भी हमला किया । मालाकार की कार एमपी 20 सी ए 9371 के बगल और पीछे के कांच पूरी तरह टूट चुके थे। उनके घर की दीवार पर गहरे निशान मिले हैं, आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी फायरिंग भी की है। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर अज्ञात स्कूटी सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों को जल्द से जल्द दबोचा जा सके।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर राधेश्याम ने आरोप लगाते हुए बताया कि वे कुछ दिनों से लगातार अवैध शराब दुकान एवं ओवर रेट एवं गाँव गाँव अवैध शराब बंद करवाने की मुहिम चला रहे है। बहुजन चेतना विकास मोर्चा, भीम आर्मी, भारत एकता मिशन, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा पार्टी द्वारा 10 जून को अवैध शराब दुकान सिवनीटोला में प्रशासन की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन किया गया था। तहसीलदार द्वारा पंचनामा बनाकर 15 दिवस के अन्दर कार्यवाही का आश्वासन दिया था, सिवनीटोला निवासी प्रदीप पटेल एवं भरत मरावी , गिरीश शिवहरे एवं अन्य गिरीश शिवहरे उससे मिले थे।

गिरीश ने कहा कि मैं आशीष शिवहरे का मामा हूँ आप आंदोलन मत कीजिय। जिसेने कहा कि आंदोलन हम लोग करेंगे क्योंकि वह शराब दुकान अवैध है इसके बाद वह चले गये। इसके बाद लगातार फोन कर आंदोलन बंद करने बोला जाने लगा था। बीती रात बदमाशों ने बमबाजी, फायरिंग, तोडफ़ोड़ की। इस दौरान आरोपित चिल्लाते जा रहे थे जान से खत्म कर देंगे और आशीष शिवहरे से पंगा लेना को मंहगा पड़ेगा। उनका कहना है कि मुख्य षडय़ंत्रकारी शराब कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाये। आबकारी द्वारा अवैध शराब दुकानें एवं गाँव गाँव अवैध शराब बेचना एवं ओवर रेटिंग बंद करायी जाये।

Next Post

जिला प्रशासन की टीम ने की ललितपुर के सर्वे नंबर 243-247 की नपाई, मूल रूप से शासकीय जमीन पाई गई

Sat Jun 27 , 2026
ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय के लिये आवंटित की गयी बागवानी तथा बॉडी रोड की जमीन को लेकर गंभीर गड़बडी का मामला सामने आया है। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद ललितपुर के सर्वे नम्बर 243-247 तक की जमीन मूल रूप से शासकीय थी। लेकिन बाद में रिकॉर्ड में […]

You May Like