अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, चालक घायल

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत सूपाताल के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। कार में फंसे घायल चालक को मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। कार क्रमांक एमपी 34 सीए 4987 को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Next Post

ट्रैफिक साथी पर शिकायत की, मौके पर पहुंची टीम और खुलवाया रास्ता एक साल में 4110 शिकायतें मिलीं, जिसमें से 4081 का निराकरण किया

Sun Sep 13 , 2026
इंदौर. शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने में अब नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ रही है. लोग ट्रैफिक साथी एप और हेल्पलाइन के जरिए यातायात बाधित होने या नियमों के उल्लंघन की शिकायतें कर रहे हैं. यातायात प्रबंधन पुलिस की टीमें इन शिकायतों पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही हैं. […]

You May Like