
उज्जैन। क्षिप्रा नदी रामघाट पर मंगलवार शाम एक युवक डूब गया। उसकी तलाश के लिये होमगार्ड जवानों ने छलांग लगाई। कुछ देर बाद उसका शव बाहर निकाला गया। लेकिन बुधवार सुबह तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी जिसके प्रयास किया जा रहे थे। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि शाम के समय सूचना मिली थी कि क्षिप्रा नदी में एक युवक डूब गया है।
पुलिस रामघाट पहुंची तो उसकी तलाश में होमगार्ड की एसडीआरएफ टीम लगी थी। जानकारी जुटाने पर सामने आया कि उसने शराब पी रखी थी। उसके कपड़े घाट पर रखे हुये है। उसे कुछ लोगों ने तैरते हुये भी देखा था। घाट पर मिले कपड़ों की तलाशी लेने पर उसमें कुछ भी रखा होना सामने नहीं आया। इस बीच एक घंटे की तलाश के बाद होमगार्ड की टीम ने उसे बाहर निकाल लिया। उसकी मौत हो चुकी थी।
