बजाज फाइनेंस ने मियादी जमा पर ब्याज दरें बढ़ायीं

मुंबई/पुणे, 07 अक्टूबर (वार्ता) निजी क्षेत्र की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने अपनी सावधि जमा योजनाओं (एफडी) की ब्याज दरों में प्रतिशत शत 0.15 से 0.40 अंक तक की बढ़ोतरी की है।

कंपनी ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि 12 से 60 महीने की सभी अवधि की जमाओं पर अब ऊंची दर से ब्याज दिया जाएगा। संशोधित ब्याज दरें आज से लागू हो गई हैं और नई एफडी तथा नवीनीकरण दोनों पर लागू होंगी। कंपनी की 31 से 60 महीने की अवधि के लिए ब्याज दरों में सामान्य जमाकर्ताओं प्रति सैकड़ा ब्याज में क्रमश: 0.35 और 0.40 अंक बढ़ायी गयी है।

सामान्य जमाकर्ताओं के लिए नई एफडी पर 31 से 60 महीने की अवधि के लिए संचयी आधार पर अधिकतम 7.75 प्रतिशत सालाना ब्याज प्राप्त मिलेगा जो पहले 7.40 प्रतिशत था। 12 से 17 महीने की अवधि के लिए ब्याज दर 6.60 प्रतिशत से बढ़कर 6.80 प्रतिशत सालाना और 18 से 30 महीने की अवधि के लिए 6.85 प्रतिशत से बढ़कर 7.00 प्रतिशत सालाना हो गई है।

वरिष्ठ नागरिकों को अब सभी अवधियों में सामान्य ब्याज दरों के ऊपर 0.40 प्रतिशत सालाना अतिरिक्त ब्याज मिलेगा, जो पहले 0.35 प्रतिशत था। नई एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 31 से 60 महीने की अवधि के लिए अधिकतम 8.15 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा, जो पहले 7.75 प्रतिशत था।

बजाज फाइनेंस में डिपॉजिट्स एवं वेल्थ मैनेजमेंट के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष सचिन सिक्का ने कहा, “हमने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का अधिक जोर लंबी अवधि पर रखा है, ताकि जमाकर्ता पांच साल तक की अवधि के लिए अधिक रिटर्न को लॉक-इन कर सकें। ये एएएस-रेटिंग की जमा योजनाएं हैं।”

 

Next Post

रूसी सेना से 139 भारतीय नागरिक मुक्त कराये गए, 59 के बारे में चल रही है बात : विदेश मंत्रालय

Wed Oct 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) विदेश मंत्रालय ने कहा है कि रूसी सेना में भर्ती 139 भारतीय नागरिकों को अब तक मुक्त कराया जा चुका है और 59 अन्य के बारे में रूसी अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को नियमित […]

You May Like