शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन: सदन की कार्यवाही से पहले रही गहमागहमी

भोपाल:शीतकालीन सत्र के आज दूसरे दिन विधानसभा परिसर सुबह से ही हलचल से भरा दिखाई दिया। सदन के समवेत होने से पहले जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए लोगों के बीच मेल–मुलाकातों का सिलसिला लगातार चलता रहा।मंत्रियों के विधानसभा स्थित कार्यालय और परिसर के बाहरी हिस्सों में लोगों की आवाजाही बढ़ी रही, जहां क्षेत्र से आए प्रतिनिधि अपने-अपने मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और विकास संबंधी अपेक्षाओं को लेकर चुने हुए.

जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करते दिखे। कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी अपनी मांगों को लेकर विधायकों और मंत्रियों से संवाद स्थापित करते नजर आए।
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले हुए इन अनौपचारिक संवादों ने न केवल जनप्रतिनिधियों को जनता की नब्ज समझने का अवसर दिया, बल्कि विधानसभा के वातावरण में भी खासा उत्साह और सक्रियता बनी रही।

Next Post

भिंड में पुल का अधूरा कार्य कर कंपनी भागी

Tue Dec 2 , 2025
भिंड: मेहगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इदुंर्खी में सिंध नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य को अधूरा काम छोड़ कर बीच में ही कंपनी भाग गई। ग्रामीणों का कहना है कि राहगीर परेशान हैं। आने जाने वाला आवागमन पूरे तरीके से बंद पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है […]

You May Like