कलेक्टर ने निगम आयुक्त के साथ शीतला माता मंदिर पर मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ग्वालियर: नवदुर्गा महोत्सव के अवसर पर पवित्र शीतला माता मंदिर पर लगने वाले मेले की व्यवस्थाओं का कलेक्टर रुचिका चौहान ने नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अष्टमी व महानवमी को ध्यान में रखकर श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि अष्टमी व महानवमी के अवसर पर शीतला माता मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण माता के दर्शन के लिये आते हैं।

दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिये सभी आवश्यक प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि अष्टमी व महनवमी के दौरान देर रात तक श्रद्धालु मंदिर पहुँचते हैं। मंदिर पहुँचने के मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो, इसके लिये नगर निगम अपने क्षेत्र में एवं पंचायत अपने क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मंदिर परिसर में भी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर चौहान एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने शीतला माता मंदिर पहुँचकर माता के दर्शन कर पूजा- अर्चना भी की।

Next Post

मऊगंज में अब तक 1513.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

Mon Sep 29 , 2025
मऊगंज:मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 1513.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. जिले की सामान्य औसत वर्षा 1044.6 मिली मीटर है. गत वर्ष इसी अवधि में 1014.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि जिले की मऊगंज […]

You May Like

मनोरंजन