जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम डॉ यादव ने किया नमन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मां भारती के वीर सपूत और महान सैन्य अधिकारी जनरल बिपिन रावत का जीवन देशभक्ति, साहस और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में जनरल रावत ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं को अधिक सशक्त और समन्वित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृभूमि की सेवा के लिए उनका समर्पित जीवन सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

 

Next Post

कमिश्नर मेट्रो रेल सुरक्षा ने किया ट्रॉली निरीक्षण

Mon Mar 16 , 2026
इंदौर:आज मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर ने शहर में मेट्रो दूसरे चरण का अंतिम निरीक्षण शुरू किया. इस दौरान सीएमआरएस ने सुपर कॉरिडोर 02 से मालवीय नगर तक ट्रॉली से रन कर मेट्रो लाइन को कई जगह पर रुक कर देखा. सीएमआरएस अभी तीन दिन तक इंदौर में ही रुककर स्टेशन […]

You May Like