इंदौर:आज मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर ने शहर में मेट्रो दूसरे चरण का अंतिम निरीक्षण शुरू किया. इस दौरान सीएमआरएस ने सुपर कॉरिडोर 02 से मालवीय नगर तक ट्रॉली से रन कर मेट्रो लाइन को कई जगह पर रुक कर देखा. सीएमआरएस अभी तीन दिन तक इंदौर में ही रुककर स्टेशन और तकनीकी कार्य का मौका मुआयना करेंगे.दिल्ली मेट्रो के चीफ कमिश्नर सुरक्षा शनिवार रात इंदौर आए. आज सीएमआरएस ने सुपर कॉरिडोर 02 स्टेशन से मालवीय नगर चौराहे तक ट्रॉली निरीक्षण किया. आज से 18 मार्च तक लगातार चार दिन तक निरीक्षण चलेगा.
इस दौरान 11 मेट्रो स्टेशन के सभी तकनीकी पहलू, निर्माण कार्य, इंट्री- एग्जिट, सिग्नलिंग और अन्य कार्यों के संचालन की जांच करेंगे. कमिश्नर निरीक्षण के बाद दूसरे चरण में मेट्रो को 17 किलोमीटर तक संचालन की अनुमति मिल जाएगी. ध्यान रहे कि गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर 05 तक मेट्रो का कमर्शियल संचालन पिछले साल 31 मई कर को दिया था. इसके बाद मध्य प्रदेश मेट्रो रेल अधिकारियों ने सुपर कॉरिडोर से लेकर रेडिसन, मालवीय नगर चौराहे तक 11.5 किलोमीटर लंबी लाइन और 11 स्टेशन का निर्माण और तकनीकी कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा किया है.
26 मार्च तक संचालन की संभावना
दूसरे चरण में 11.5 किलोमीटर लंबी लाइन पर मेट्रो रेल का व्यवसायिक संचालन शुरू करना संभावित है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी इंदौर में मेट्रो के दूसरे चरण को 31 मार्च के पहले शुरू करने का कह चुके है. मेट्रो रेल के दूसरे चरण के व्यवसायिक संचालन की 26 मार्च रामनवमी संभावित तिथि बताई जा रही है.
