आमला। आमला ब्लॉक बोरदेही में विवाहित महिलाओं की संदिग्ध मौतों की घटनाओं के बीच एक और मामला सामने आया है। ग्राम लालढाना में दो माह पहले विवाह बंधन में बंधी नवविवाहिता कुंती पवार का शव शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर के पीछे स्थित कुएं में मिला। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।मृतका का विवाह लगभग दो माह पूर्व अजय पवार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। दोनों परिवारों ने धूमधाम से विवाह संपन्न कराया था। लेकिन शादी के महज दो महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
मृतका के पिता संतोष कालभोर ने पति अजय पवार और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी समझदार थी और वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती थी। उनका आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पिता ने बताया कि बेटी की शादी में 4 से 5 लाख रुपये खर्च किए थे और किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी थी। इसके बावजूद बेटी ने बताया था कि ससुराल पक्ष द्वारा पैसों की मांग की जाती थी। उन्होंने यह भी कहा कि करीब आठ दिन पहले भी बेटी का ससुराल में विवाद हुआ था और उसे परेशान किया जा रहा था। मृतका 11वीं कक्षा तक शिक्षित थी।बताता जय है महिला गर्भवती भी थी।
वही जांच के लिये तसीलदार ऋचा कौर भी शव कक्ष पहुंची थी।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। हत्या, आत्महत्या या अन्य किसी कारण से हुई मौत का स्पष्ट निष्कर्ष जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।
परिवार के लोग आरोप लगा रहे थे।अभी शव पोस्टमार्टम के लिए आमला भेजा है।कल कोई कार्रवाई होगी।
राधेश्याम वट्टी
थाना प्रभारी बोरदेही
