सेना में नौकरी का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, रिटायर्ड आर्मी मैन तीन दिन की रिमांड पर

जबलपुर: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख से अधिक की ठगी करने वाले रिटायर्ड आर्मी मैन राजेश राजभर को रांझी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया। आरोपी ने खुद को सेना से जुड़ा बताते हुए कई लोगों से अनुकंपा नियुक्ति और एमएच आर्मी अस्पताल में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए वसूले।

पीड़ितों में अरविंद कोल, पूजा गुप्ता, आशीष कोल और संगीता कोल शामिल हैं, जिनसे नकद और यूपीआई के माध्यम से रकम ली गई। आरोपी को मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम ने पकड़ा और पुलिस को सौंपा। पुलिस अब उससे फर्जी दस्तावेज तैयार करने और अन्य शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Next Post

सर्पदंश से मासूम बच्ची की दुखद मौत

Sun Aug 10 , 2025
आष्टा. उस मासूम को क्या मालूम था कि आज की रात उसकी आखिरी रात होगी. वह सुबह रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मना पाएगी. त्योहार के दिन मासूम की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया. जानकारी के अनुसारपार्वती थाना अन्तर्गत ग्राम बांद्रियाहाट निवासी जीवन सिंह सोलंकी की 6 वर्षीय […]

You May Like

मनोरंजन