स्वास्थ्य से लेकर सुशासन तक तय हुई विकास की दिशा, विजन 2047 के लिए कलेक्टरों को सौंपी जिम्मेदारी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए मध्यप्रदेश में सुशासन और जनकल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी विजन-2047 के तहत प्रथम पांच वर्षों की ठोस योजना बनाकर कार्य करें।

डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि कलेक्टर, सीईओ और एसपी अपनी टीम बनाकर जिले में कार्य करें और ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि विश्राम अनिवार्य रूप से करें। जनसुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार के लिए अस्पतालों का नियमित निरीक्षण किया जाए और आयुष्मान कार्ड धारकों को पूरा लाभ दिलाया जाए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में तीस से अधिक मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जिनकी संख्या शीघ्र 50 तक पहुंच जाएगी। कुपोषण उन्मूलन, जैविक खेती, लघु उद्योग, धार्मिक पर्यटन और शहरी यातायात सुधार को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के हर आयाम में नवाचार, पारदर्शिता और सेवा भाव प्रदेश को विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में आगे ले जाएगा।

Next Post

आसियान सम्मेलन में शामिल होने के लिए ट्रंप ने रखी शर्त

Tue Oct 7 , 2025
वाशिंगटन, 07 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कंबोडिया और थाईलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता करने के शर्त पर ही आगामी दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। एक अधिकारी ने अमेरिकी मीडिया पोलिटिको को बताया कि व्हाइट हाउस ने […]

You May Like