भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन, 8.5 करोड़ की हेरोइन जब्त

बीकानेर के खाजूवाला में हुई कार्रवाई, खुफिया सूचना के आधार पर BSF ने तस्करों के मंसूबों को किया नाकाम।

बीकानेर, 12 अगस्त : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग ₹8.50 करोड़ की हेरोइन जब्त की है। यह कार्रवाई बीकानेर जिले के खाजूवाला कस्बे के 21 बीडी गांव के पास हुई। BSF की इंटेलिजेंस ब्रांच को खुफिया सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्कर भारतीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर BSF ने तलाशी अभियान चलाया और 1.665 किलोग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद किया। BSF के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में 96वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी शिव भास्कर तिवारी और खाजूवाला थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत सहित अन्य जवानों ने मिलकर तस्करों के मंसूबों को नाकाम किया। यह जब्ती सीमा पर BSF की लगातार सतर्कता का परिणाम है, जो ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

Next Post

RBI का बड़ा अपडेट: 13 अगस्त को बैंक हॉलिडे, जानें आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद

Tue Aug 12 , 2025
मणिपुर में आज ‘शहीद दिवस’ के कारण बंद रहेंगे बैंक, बाकी देश में सामान्य रहेगा कामकाज। नई दिल्ली, 12 अगस्त : अगर आप कल यानी 13 अगस्त को बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की गई बैंक […]

You May Like