अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

गौरझामर: नेशनल हाईवे पर देवरी से गौरझामर मार्ग पर बरमान से लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मकरोनिया स्थित अंकुर कॉलोनी निवासी मिश्रीलाल पटेल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

गोपद पुल पर हादसा: बाइक-कार की टक्कर में युवक की मौत

Thu Jan 15 , 2026
सिंगरौली:नेशनल हाईवे-39 पर चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपद पुल के पास दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक एमपी 53 जेडसी 1317 और कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल उपचार […]

You May Like