इंदौर: दिल्ली से इंदौर आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-2913 को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खामी के चलते वापस दिल्ली लौटना पड़ा.
एयरपोर्ट सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला.
सुरक्षा मानकों के तहत क्रू ने तुरंत इंजन बंद कर विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार दिया. एअर इंडिया प्रवक्ता के अनुसार विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया है. वहीं यात्रियों की असुविधा को देखते हुए उन्हें वैकल्पिक विमान से इंदौर रवाना किया गया, सभी यात्री सुरक्षित है.
