किसान विरोधी हैं भाजपा सरकार-पूर्व सांसद नकुलनाथ


पांढुरना,17अक्टूबर, किसानों की मांगों को लेकर पांढुरना से शुरू हुए इस आंदोलन की मांगों को जल्दी ही सरकार ने नहीं मानी तो भोपाल तक यह आंदोलन की गूंज सुनाई देंगी, इसके बाद किसानों की मांग को दिल्ली की संसद तक जायंगी,यह उद्बोधन शनिवार को जिले के पूर्व सांसद नकुल नाथ ने पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के संत जगनाडे महाराज के चौक में आयोजित किसान आंदोलन में उपस्थित जिले के दूर दूर के ग्रामो से हजारों की संख्या में आए लगभग दस हजार की संख्या में उपस्थित किसानों को सबोधित करते हुए युक्त किए । नकुलनाथ ने अपने सबोधन मे भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया वही एक सप्ताह पहले पांढुरना में हैलीकाप्टर से आए प्रदेश के मुख्यमंत्री को जिले के किसानों के खेतो की खराब फसलें भी नहीं दिखी, पीड़ित किसानों का दर्द भी यह भी समझ नहीं पा रहे । इस दौरान उन्होंने भूली जलाशय प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा देने के साथ ही जल्दी से जल्दी इस जलाशय का निर्माण कार्य भी शुरू कराने, पांढुरना जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने, पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की हैं ।

मुख्यमंत्री ने किसानों को पांच रुपए में विद्युत कनेक्शन भी नहीं दिया-विधायक नीलेश उइके000 इसके पूर्व पांढुरना विधायक नीलेश उइके ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के मुख्यमंत्री बहुत झूठ बोलते है इन्होंने किसानों को पाच रुपये में बिजली कनेक्शन देंने का वादा किया था, उसे भी पूरा नहीं किया, अभी अल्प वर्षा में जिले के किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हुई हैं, लेकिन प्रदेश की सरकार ने सर्वे कर मुआवजा तक नहीं दिया, जिले को सूखाग्रस्त करने की महीनों से किसानों द्वारा मांग की जा रही हैं, जिसे भी सरकार पूरी नहीं कर रही हैं । कमलनाथ जब मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ करने की फाइल पर पहली साइन की थी-विधायक नीलेश उइके 000

श्री उइके ने आगे कहा कि जब कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थीं उस समय कमलनाथ द्वारा सर्व प्रथम किसानों के कर्ज माफी पर हस्ताक्षर कर प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया था, वही इसके पहले जब अत्याधिक वर्षा से जिले के किसानों के सन्तरा फसल खराब हुईं थीं तो कलमनाथ के कहने पर ही पांढुरना, सौसर के हजारों किसानों को करोड़ों रुपए का मुआवजा वितरित किया था । इसके पर्व किसानों को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतन उइके, सौसर विधायक विजय चौरे आदि ने भी सम्बोधित कर भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया ।
यहां से विशाल किसान आक्रोश रैली निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुचीं जहा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को पांच सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौपा, जिसमें पांढुरना जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने, प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने आदि का समावेश हैं, कांग्रेस के इस किसान आक्रोश रैली मैं बड़ी संख्या में कांग्रेस ने नेता ,कार्यकर्ताओ के साथ ही जिले के लगभग प्रत्येक ग्राम के किसान उपस्थित हुए थे ।

.....

Next Post

पुलिस गरबा महोत्सव में 1,100 से अधिक महिलाएं और बालिकाएं शामिल

Sat Oct 17 , 2026
भोपाल। पुलिस परिवारों में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, आपसी सौहार्द और उत्साह बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय की कल्याण शाखा द्वारा नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें पुलिस परिवारों की 1,100 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। […]

You May Like

Play sound