खलिहान में रखी फसल में भड़की आग,फसल जलकर खाक

सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के कर्थूआ गांव में सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे विनोद कुमार कुशवाहा के खलिहान में अचानक अज्ञात कारणो से आग भड़क गई। जहां फसल में रखी में फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। किसान विनोद को जब खलिहान में लगी आग की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर गांव वालों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी।

किसान विनोद कुमार कुशवाहा पिता रामचंद कुशवाहा ग्राम कर्थूआ का निवासी ने बताया कि सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे घर के पास कटी हुई फसल का खलिहान था। जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण खलिहान में रखी अरहर,गेहूं,जौ की खेती चार एकड़ की कटी हुई फसल कीमत लगभग दो लाख जलकर खाक हो गई है। जिस समय आग लगी उस समय मै और मेरे परिवार के लोग नवरात्रि में गांव की डीह पूजन में सम्मिलित थे। उस समय घर पर कोई सदस्य नही थे। जब घर के पास काफी धुआं दिखाई दिया तो अशोक कुशवाहा की पत्नी गुहार लगाई।

Next Post

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुबंई इंडियंस को दिया 222 का लक्ष्य

Mon Apr 7 , 2025
मुबंई 07 अप्रैल (वार्ता) विराट कोहली (67)-देवदत्त पड्डिक्कल (37) के बीच 91 रन और कप्तान रजत पाटीदार (62) -जितेश शर्मा (40 नाबाद) के बीच 69 रन की विस्फोटक साझीदारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 21वें मैच में सोमवार को मुबंई इंडियंस (एमआई) के […]

You May Like