मुंबई, स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। राघव दमानी के झूठे आरोपों के चलते पुलिस अरमान को हिरासत में ले लेती है, जिसे बचाने के लिए अभिरा तुरंत जयपुर के लिए रवाना हो जाती है।
होटल में नोंक-झोंक और वापसी
पुलिस की चेतावनी के बाद अरमान रिहा हो जाता है और होटल पहुंचता है, जहां उसकी मायरा के साथ तीखी नोक-झोंक होती है। इसी बीच अभिरा भी जयपुर पहुंचकर अरमान को उदयपुर लौटने के लिए कहती है, जिससे कहानी में नया मोड़ आता है।
समर दमानी से बदला और अभिरा की योजना
उदयपुर लौटने के बाद अरमान समर दमानी से बदला लेने की ठान लेता है, जिसका अभिरा विरोध करती है। अभिरा गुस्से में कोई गलत कदम उठाने के बजाय समझदारी से दमानी परिवार को सबक सिखाने की रणनीति बनाती है।

