सोता रहा गार्ड खिड़की तोड़कर घुसा चोर,मंदिर की तिजोरी साफ

ग्वालियर:शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कृष्णानगर बैंक कॉलोनीपानी की टंकी के नीचे बीती रात बेखौफ चोर ने एक मंदिर को अपना निशाना बनाया। चोर ने मंदिर की खिड़की तोड़कर भीतर प्रवेश किया और वहां रखी तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 50 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गया और मंदिर में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को इसकी भनक तक नहीं लगी।
​जानकारी के अनुसार, बैंक कॉलोनी पानी की टंकी के नीचे स्थित प्रसिद्ध भगवान शंकर के मंदिर में चोर ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर सेंधमारी की। चोर ने सबसे पहले मंदिर की खिड़की को क्षतिग्रस्त किया और अंदर दाखिल हुआ। मंदिर के अंदर रखी लोहे की तिजोरी (दानपात्र) को औजारों की मदद से तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि तिजोरी में पिछले काफी समय का दान जमा था, जिसकी अनुमानित राशि लगभग 50 हजार रुपये थी।

​सुबह हुआ घटना का खुलासा

-​घटना का पता आज सुबह तब चला जब पुजारी और स्थानीय श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के अंदर सामान बिखरा हुआ और टूटी हुई तिजोरी देखकर उनके होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय निवासियों और पुलिस को दी गई।
​सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

– मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की वारदात कैद हो गई फुटेज में चोर खिड़की तोड़कर अंदर आता और तिजोरी तोड़कर उसमें रखे रुपये जेब मे भरता नजर आ रहा है चोर का चेहरा फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की पहचान कर रही है।

क्या बोले स्थानीय निवासी

क्षेत्रीय निवासी अनिल भटनागर ने बताया कि यह बहुत पुराना मंदिर है इस मंदिर की सुरक्षा के लिए गार्ड विनोद शर्मा तैनात है पहले भी कई बार गार्ड की शिकायद आई है कि यह रात में 11 बजते ही सो जाता है और सुबह 5 बजे उठकर चला जाता है चोर घटना को अंजाम देता रहा गार्ड को भनक भी नहीं लगी।सुबह जब लोगो ने गार्ड से पूछा तो उसने तीखे तेवर में कहा कि आपको क्या मतलब में रात में दूध लेने गया था मेरा भाई भी गोला का मंदिर थाने में पुलिस है

इनका कहना है

​मंदिर में चोरी की सूचना मिली है। खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुसा और दानपात्र से नकदी ले गया हैं। मामले की जांच की जा रही है सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

धर्मेंद्र सिंह यादव
थाना प्रभारी गोला का मंदिर

Next Post

पड़ाव चौराहे पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम का ट्रायल सफल

Wed Apr 29 , 2026
​ग्वालियर : शहर का व्यस्ततम पड़ाव चौराहे पर भीषण गर्मी और बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए नगर निगम ने एक नई पहल की है। पड़ाव चौराहे पर स्थापित किए गए ‘मिस्ट स्प्रे सिस्टम’ का ट्रायल बुधवार रात को किया गया ट्रायल पूरी तरह सफल रहा। इस सिस्टम के […]

You May Like