पंचांग 11 अगस्त 2026:-
रा.मि. 20 संवत् 2083 श्रावण कृष्ण चर्तुदशी भौमवासरे रात 1/17, पुनर्वसु नक्षत्रे दिन 10/6, सिद्धि योगे रात 8/0, विष्टि करणे सू.उ. 5/30, सू.अ. 6/30, चन्द्रचार कर्क, पर्व- मासशिवरात्रि व्रत, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.
———————————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष- मंगलवार 11 अगस्त 2026
वर्ष के प्रारंभ में परिश्रम करना पड़ेगा. वरिष्ठ अधिकरियों का सहयोग रहेगा. आर्थिक लाभ होगा. व्यर्थ वाद विवाद होगा. मित्र के कारण कार्यो में बाधायें आ सकती है. वर्ष केमध्य में पारिवारिक शारीरिक और मानसिक चिन्ता रहेगी. वर्ष के अन्त में शासन से लाभ का योग है. व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा. धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. स्वास्थ्य में सतर्कता बांछनीय.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक परेशानियों में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ प्राप्त होगाा कर्क राशि के व्यक्तियोंको मित्र के कारण कार्यो में बाधा प्राप्त हो सकती है. सिंह राशि के व्यक्तियों को स्वजनों से मतभेद हो सकता है. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होगा. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी.
———————————————————————
आज का भविष्य- बुधवार 12 अगस्त 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार होगा. खेलकूद के प्रति रूचि रहेगी. बचपन में स्वास्थ्य पीड़ा होगी. बाद में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. माता पिता का भक्त होगा. मनोवांछित सफलता मिलेगी.
———————————————————————
मेष- जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता रहेगी. मांगलिक खर्च की रूपरेखा बनेगी. मित्रों एवं कुटुम्बियों से सहयोग मिलेगा. मानसिक संतोष रहेगा.
वृषभ- प्रियजन से मुलाकात उपयोगी रहेगी. ले देकर काम करवाने में नुकसान होगा. भ्रमण मनोरंजन एवं आमोद प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी. प्रयत्न करने पर लाभ होगा.
मिथुन- प्रापर्टी को लेकर चल रहे विवाद उभर सकते है. कोई पुराना काम बनेगा. दूर दराज की यात्राओं का योग है. सफलता प्राप्त होगी. रूका धन प्राप्त हो सकता है.
कर्क- अटके कार्य को समेटने में सफलता मिलेगी. कानूनी मामले सुलझेंगे. प्रयत्न करने पर लाभ होगा. निजी कार्यो की रूपरेखा तैयार होगी.
सिंह- अनुशासन की कमी से कार्यस्थल पर अव्यवस्था हो सकती है, लेनदेन के मामले सुलझ जायेंगे. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी.
कन्या- दूसरों के सुझावों को दिल से स्वीकार करेंगे, लाभ की संभावना बनेगी. नौकरी एवं राजकीय कार्य में सफलता मिलेगी. निकटजनों का मार्गदर्शन मिलेगा.
तुला- उलझे मामले चतुराई से सुलझा लेंगे. जरूरतमंदों की मदद करके खुशी मिलेगी. किसी प्रिय व्यक्ति से मानसिक पीड़ा होगी. लाभ कम व्यय की अधिकता रहेगी.
वृश्चिक- झूठ बोलकर अपना नुकसान कर लेंगे. मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी. कार्यो में व्यस्तता रहेगी. आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा.
धनु- आलोचना से घबराने की बजाये, डटकर मुकाबला करें. नुकसान से बच सकते हैं. मन में शांति और संतोष बना रहेगा. आय के मार्ग प्रशस्त होंगे.
मकर- लगातार नुकसान से आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है, नये संपर्को से लाभ होगा. शत्रुओं पर आपका प्रभाव रहेगा. लाभ संचित होगा. कोई बात मालुम होगी.
कुम्भ- सपने साकार करने के लिये मेहनत बढ़ाना आवश्यक है. विवादों से दूर रहें. मन में विशेष प्रसन्नता रहेगी. अतिथि वृषभमन का योग है.
मीन- युवाओं को कैरियर कीे चिन्ता रहेगी. तनाव की स्थिति में फैसला लेना मुश्किल है. पराक्रम में वृद्धि होगी. नौकर चाकर एवं अधिनस्थ का सहयोग रहेगा.
———————————————————————
व्यापार-भविष्य:
श्रावण कृष्ण अमावस्या को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से गेहू, जौ, चना, गुड़ खांड़, शक्कर मॅूगफली तेलों में तेजी होगी. वायदा विचार आज 2 बजकर 11 मिनिट से 10 मिनिट के रूख पर व्यापार करके लाभ उठाना हितकर रहेगा. भाग्यांक 1583 है.
———————————————————————
