राजगढ़ को सौगात: कोटा-घाटोली मेमू ट्रेन का मप्र के नयागांव पुरा कुमारा स्टेशन तक हुआ विस्तार, आदेश जारी

राजगढ़। रामगंज मंडी-भोपाल प्रस्तावित रेल सेवा को लेकर क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत और खुशी की खबर सामने आई है. भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने कोटा-घाटोली मेमू ट्रेन का विस्तार मध्यप्रदेश सीमा के पहले रेलवे स्टेशन नयागांव पुरा कुमारा तक करने की मंजूरी दे दी है. रेलवे बोर्ड द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.

यह फैसला रामगंज मंडी से भोपाल तक भविष्य में प्रस्तावित रेल कनेक्टिविटी के महत्वपूर्ण चरण के रूप में देखा जा रहा है.

नयागांव पुरा दमारा

पुरा कुमारा स्टेशन तक पहुंचेगी ट्रेन, आगे का सफर जल्द तय होगा

रेल मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार ट्रेन क्रमांक 61614/61613 को आगे बढ़ाकर नयागांव पुरा कुमारा तक संचालित किया जाएगा, पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल को इस सेवा को शीघ्र प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. रेलवे प्रशासन को व्यापक प्रचार-प्रसार और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है. आवश्यकता पड़ने पर उद्घाटन स्पेशल ट्रेन चलाने के संकेत भी दिए गए हैं.

जल्द शुरू होगी सेवा- रेल मंत्रालय ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि इस विस्तारित सेवा को अर्ली कन्वीनिएंट डेट यानी जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए. इससे संकेत मिल रहे हैं कि यात्रियों को जल्द ही इस नई रेल सुविधा का लाभ मिलने लगेगा.

लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर रेल संपर्क की मांग की जा रही थी. अब इस विस्तार से यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.

उल्लेखनीय है कि राजस्थान की ओर से मध्यप्रदेश में प्रवेश करने पर राजगढ़ जिले का पहला रेलवे स्टेशन नयागांव पुरा है.

क्षेत्र को मिलेगा बड़ा फायदा

इस रेल विस्तार से रामगंज मंडी, झालावाड़, राजगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों और मध्यप्रदेश के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी. भविष्य में भोपाल तक रेल सेवा विस्तार की संभावनाओं को भी इससे मजबूती मिलेगी. व्यापार, शिक्षा, रोजगार और यात्रा के लिहाज से यह कदम क्षेत्र के विकास में अहम माना जा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में निशिचित ही इस के बाद जिले के खिलचीपुर और राजगढ़ सिटी स्टेशन तक भी रेल सेवा का विस्तार किया जाएगा. जिसके संकेत रेल मंडल कोटा के अधिकारियों ने सी आर एस सर्वे के दौरान नवभारत से चर्चा के दौरान दिए थे.

इस तरह होगा अप एण्ड डाउन शेड्यूल

अप कमिंग ट्रेन क्रमांक 61614 कोटा-नयागांव पुरा कुमारा मेमू शाम 7.20 बजे रात 8.40 बजे 9.08 बजे 10.35 बजे रात 11.05 बजे कोटा से रवाना होगी रामगंज मंडी, झालावाड़ सिटी, घाटोली पहुंचते हुए नयागांव पुरा कुमारा पहुंचेगी

रिर्टन डाउन-ट्रेन क्रमांक 61613 नयागांव पुरा कुमारा-कोटा मेमू सुबह 4.30 बजे 4.43 बजे 5.52 बजे 6.18 बजे सुबह 8.20 बजे नयागांव पुरा कुमारा से रवाना घाटोली, झालावाड़ सिटी, रामगंज मंडी होते हुए कोटा पहुंचेगी.

Next Post

पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, बड़ा हादसा टला

Sun May 17 , 2026
सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनी के माजन मोड़ इलाके में देर रात खड़े ऑटो में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि देर शाम विवाद के बाद दो युवकों ने धमकी दी थी, जिसके कुछ घंटों बाद ऑटो जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है […]

You May Like