
सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनी के माजन मोड़ इलाके में देर रात खड़े ऑटो में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि देर शाम विवाद के बाद दो युवकों ने धमकी दी थी, जिसके कुछ घंटों बाद ऑटो जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि लड़की को अभद्र टिप्पणी करने पर परिजनों ने युवकों को वहां से भगा दिया था। जाते-जाते युवकों ने “रात तक देख लेने” की धमकी दी थी। देर रात अचानक ऑटो में आग लग गई और घर में सो रहे 5 लोग बाल-बाल बच गए। आग घरेलू सिलेंडर तक पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
मौके पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस पहुंची। तब तक ऑटो पूरी तरह जल चुका था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
