इंदौर: खजराना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया. 23 वर्षीय आरोपी समीर उर्फ तगड़ा निवासी ममता कॉलोनी खजराना, जो टाइल्स का काम करता है और सातवीं तक पढ़ा लिखा है, नशे की लत पूरी करने और जल्दी पैसा कमाने के लिए एमडी ड्रग्स को सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों पर बेचता था.
थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि आरोपी के कब्जे से लगभग दस ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख है. मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है. आरोपी ने अपने अवैध कारोबार और बिक्री की जानकारी दी. पुलिस अब आरोपी से उसके नेटवर्क और मादक पदार्थों के स्रोत के संबंध में रिमांड पर विस्तृत पूछताछ करेगी और अन्य संलिप्त आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Next Post
24 घंटे में माल सहित ट्रक चोरी का खुलासा
Fri Apr 3 , 2026
सीहोर। थाना मण्डी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी गए ट्रक को महज 24 घंटे के भीतर मय सामान के बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है. 31 मार्च को मुगीसपुर निवासी युसुफ पिता वहीद खां ने थाना मण्डी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ट्रक क्रमांक एमपी04 वायएन 8064 […]

You May Like
-
8 months ago
आज से एक माह तक शिप्रा स्नान व दान-पुण्य
-
1 year ago
दो सदस्यीय चोर गिरोह से तीन बाइक जब्त
-
1 year ago
शहर में अलग अलग क्षेत्रों से हटाए अतिक्रमण
-
8 months ago
वैभव के तूफानी 144 से भारत ने यूएई को धो डाला