यौन शोषण के आरोप में फंसे महामंडलेश्वर की मौजूदगी बनी रहस्य, गायब होने की चर्चाएं

जबलपुर: यौन शोषण के आरोप में फंसे महामंडलेश्वर और कथावाचक उत्तम स्वामी के मूवमेंट को लेकर रहस्य बरकरार है। उनके गायब होने की चर्चाएं भी सरगर्म है। दरअसल शुक्रवार को उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था जिसके चलते उन्होंने कथा नहीं की थी। घंटों देरी बाद कथा उनके शिष्य ने की थी। शनिवार को हल्ला उड़ा कि महामंडलेश्वर अपने आश्रम से गायब हो गए है दिनभर चर्चा रही कि वे आयोजन स्थल से निकलकर कहीं चले गए है तो कुछ का यह भी कहना रहा कि उनका स्वास्थ्य खराब है जिसके चलते वे अपने कक्ष में आराम कर रहे है और बाहर ही नहीं निकले है उनकी मौजूदगी जबलपुर स्थित आश्रम में है या नहीं इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकती है लेकिन रहस्य जरूर बन गई है।

विदित हो कि राजस्थान निवासी युवती ने महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। 12 फरवरी को दिल्ली पुलिस को ई मेल करते हुए सुरक्षा मांगी थी। आरोप है कि एफआईआर कराने की जानकारी लगते ही उसे धमकियां मिल रह रही हैं उधर भेड़ाघाट थाना अंतर्गत हीरापुर स्थित आश्रम में 15 फरवरी तक भागवत कथा कर रहे उत्तम स्वामी का शुक्रवार को अचानक स्वास्थ्य बिगडऩा और इसके बाद कक्ष से बाहर नहीं निकला समेत उनके शिष्य द्वारा कथा शुरू करना और इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को सीधे उनके आश्रम से गायब होने की चर्चाएं होना अनेक सवालों को जन्म दे रही है ।

Next Post

अपशब्द बोल महिला बाउंसर और बच्चों के साथ सरेराह मारपीट, धमकाया

Sun Feb 15 , 2026
जबलपुर: तिलहरी क्षेत्र स्थित विजन महल में तैनात महिला बाउंसर और उसके बच्चों के साथ सरेराह चार लोगों ने मारपीट कर अपशब्द बोले बल्कि धमाकी भी दी। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के अनुसार सपना स्वामी निवासी कैंट अपनी बड़ी बेटी तनिका और […]

You May Like