दो महीने के लिए भिंड से बैंगलोर के लिए शुरू हुई ट्रेन, सांसद बोलीं- जिले के विकास के लिए सही

भिंड: जिले के रेल यात्रियों को आज एक बड़ी सौगात मिली है। प्रयागराज-इटावा- भिंड-ग्वालियर शिवपुरी-भोपाल होते हुए बैंगलोर तक चलने वाली साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन आज दोपहर से शुरू हो गई है। ट्रेन नंबर 04113 का संचालन आज 6 जून से शुरू हुआ।लंबे समय से थी रेल संपर्क की मांग: सांसद संध्या राय ने इसे भिंड और आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से भोपाल और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों तक बेहतर रेल संपर्क की मांग कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए जिले को समर स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है, जिसके लिए क्षेत्रवासी आभारी हैं।फिलहाल दो माह चलेगी समर स्पेशल ट्रेन: सांसद ने बताया कि अभी इस ट्रेन का संचालन दो माह के लिए समर स्पेशल के रूप में किया जा रहा है।

यदि यात्रियों की संख्या और यातायात का अच्छा प्रतिसाद मिलता है तो भविष्य में इसे नियमित ट्रेन के रूप में संचालित किए जाने की संभावना भी बन सकती है।नई रेल सेवा शुरू होने से भिंड सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को प्रयागराज, इटावा, ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल और बैंगलोर जैसे प्रमुख शहरों तक यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

Next Post

जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का बड़ा प्रदर्शन; नीट पेपर लीक और धांधली के विरोध में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Sat Jun 6 , 2026
नई दिल्ली | ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट-2026 पेपर लीक और सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। […]

You May Like