शासकीय कन्या छात्रावास काबरीसेल की अधीक्षिका निलंबित, BEO को हटाने के निर्देश 

आलीराजपुर। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि शासकीय कन्या आश्रम काबरीसेल विकास खण्ड क‌_ीवाडा में निवासरत कुमारी कृतिका बघेल जो कि कक्षा 2 की छात्रा है, जो दिनांक 15 नवंबर 2025 को नाश्ता करने के बाद अचानक शौचालय में चक्कर आने से गिर गई , तुरन्त आश्रम में निवासरत छात्राओं के साथ उठाकर बिस्तर पर लेटाया गया उसके उपरान्त छात्रा के निधन होने की सूचना प्राप्त हुई है। उक्त घटना से प्रतीत होता है कि छात्रा के स्वास्थ्य संबंधित परीक्षण की कार्यवाही समय-समय में नहीं की गई है।

 

प्रथम दृष्टिया में अधीक्षिका की लापरवाही प्रतीत होने पर श्रीमति सुकमा चौहान, (प्रा. शिक्षक) अधीक्षिका शासकीय कन्या आश्रम काबरीसेल प्राथमिक विद्यालय रठोडी को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी तपिश पांडे ने बताया कि मृतिका कृतिका बघेल के पिता को तत्काल 20 हजार की आर्थिक सहायता रेड क्रॉस एवं जनजातीय कार्य विभाग से 25 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है ।

साथ ही संबंधित बी.ई.ओ शंकर जाटव को उनके पद से हटाए जाने की कार्यवाही की गई है ।

Next Post

आलीराजपुर को सौगात: कपिलधारा कुओं का विस्तार, नई सड़कों, बिजली ग्रीड और किसानों के लिए 45 करोड़ की सहायता

Sat Nov 15 , 2025
आलीराजपुर। जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलीराजपुर जिले को विकास की कई सौगातें देते हुए मंत्री नागरसिंह चौहान की सभी मांगों को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरसिंह चौहान द्वारा रखी गई हर मांग जनहित से जुड़ी है और सरकार […]

You May Like