नयी दिल्ली 04 अप्रैल (वार्ता) कप्तान सूर्यकुमार यादव (51) और रोहित शर्मा (35) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुम्बई इंडियंस ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट पर 162 रनों का स्कोर बनाया। आज यहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 17 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। रॉयन रिकलटन (नौ) और तिलक वर्मा (शून्य) परआउट हुये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई। 10ओंवर में अक्षर पटेल ने रोहित शर्मा को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। रोहित शर्मा ने 26 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 35 रनों की पारी खेली। इसके बाद 12वें ओवर में विप्रज निगम ने शरफेन रदरफोर्ड (पांच) को आउट कर पवेलियन भेज दिया।
16वें ओवर में लुंगी एन्गिडी ने सूर्यकुमार यादव को पगबाधा आउट कर मुम्बई को पांचवां झटका दिया। सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 51 रनों की पारी खेली। नमन धीर ने 21 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 28 रन बनाये। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 162 रनों का स्कोर बनाया। मिचेल सैंटनर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिये। लुंगी एन्गिडी, अक्षर पटेल, विप्रज निगम और टी नटराजन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

