
पांढुरना, नगर के अमरावती मार्ग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के जबलपुर संभाग के अधिकारियों ने पांढुरना पहुँचकर जायजा लिया, इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे इनके साथ मे थे ।
उल्लेखनीय हो कि नगर जिला मुख्यालय के अमरावती मार्ग पर नागपुर आमला रेल खंड के 937/28-30 पर स्थित रेल्वे क्रासिंग नंबर 269 पर प्रस्तावित रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर लोकनिर्माण विभाग के सेतु विभाग ने टेंडर की प्रकिया पूर्ण कर ली हैं, अब निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारीयां की जा रहीं हैं बुधवार को सेतू विभाग के महेंद्र खोब्रागड़े, तकनिकी मैपिंग इंजीनियर आकाश घोडे, ने पांढुर्णा पहुंचकर निर्माण स्थल का अवलोकन किया, उन्होंने प्रस्तावित नक्शे के आधार पर निर्माण सम्बंधित जायजा लिया, इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े , मनोनीत पार्षद प्रशांत दाढे , ,सहित स्थानीय नागरिकों ने भी मुलाकात कर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर चर्चा की, तकनिकी मैपिंग इंजीनियर की उपस्थिति में स्वीकृत नक्शे के आधार पर रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण स्थल का भौतिक सत्यापन कर लंबाई चौड़ाई नापी गई, परियोजना के मुख्य डिजाइन और नक्शे को ध्यान में रखते हुए मैपिंग इंजीनियर ने आधुनिक उपकरण की सहायता से रेल्वे क्रासिंग के दोनों और पिलर और एप्रोज रोड के लिए जमीनी चिन्हांकर किया, पीडब्लूडी अधिकारी ने बताया की यह मैपिंग इसलिए महत्वपूर्ण है ताकि निर्माण कार्य के दौरान भविष्य में किसी तरह की तकनीकी के अनुसार सटीक काम शुरू किया जा सके, मैपिंग का यह काम पूरा होते ही निर्माण एजेंसी को आगे की कार्रवाई के लिए बताया जाऐगा, अधिकारियों के मुताबिक, इस ओवरब्रिज के बन जाने से पांढुर्णा शहर में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम और रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने के कारण लगने वाली वाहनों की लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी।
