
दमोह। वर्ग-2 अंग्रेजी शिक्षक पद पर चयनित बांदकपुर निवासी श्रीमती सविता सुशील गुप्ता और शोभा नगर निवासी दीप्ति असाटी को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया ने दोनों को नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक का पद एक बड़ी जिम्मेदारी है और शिक्षा के क्षेत्र में मिले इस अवसर का सदुपयोग कर छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने में योगदान दें।नियुक्ति मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी श्रीमती सविता गुप्ता व दीप्ती असाटी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
