बुधनी। नगर के निजी शैक्षणिक संस्थान श्री शोभा इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस दौरान नगर की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जैसे गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए गए. साथ ही महिला सशक्तिकरण और समानता विषय पर जागरुकता सत्र भी आयोजित किया गया. कार्यक्रम में शिवानी यादव, रजनी हरदयाल सिंह आजाद, संगीता शर्मा, अलका देशमुख और नमिता तिवारी सहित प्राचार्या प्रीति प्रवाह, शिक्षिकाएं एवं स्टॉफ भी मौजूद था. इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला शिक्षकों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या प्रीति प्रवाह ने अतिथियों, शिक्षकों एवं स्टॉफ का आभार व्यक्त किया.
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान
