ग्वालियर में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, दिल्ली से मिली स्वीकृति

ग्वालियर: ईवी को को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2025 तैयार की गई है। इसमें सरकार के द्वारा छूट देने की व्यवस्था की गई है। बड़े शहरों में परिवहन सेवा के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसें संचालित होंगी। अभी इंदौर में 80 रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है।ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत 6 शहरों में 582 इलेक्ट्रिक बसों का संचानल तैयार करके प्रस्ताव भेजा गया था। जिसमें केंद्रीय शहरी मंत्रालय दिल्ली से स्वीकृति मिल गई है। ग्वालियर में 100 इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का प्रस्ताव है।

ग्वालियर में बस संचालन के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग के द्वारा निविदा जारी करके बस ऑपरेटरों का चयन कर लिया गया है। पीएम ई-बस सेवा के अंतर्गत बस डिपो के निर्माण के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें 60 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार द्वारा और शेष 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग सेंटर के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा पूरी राशि दी जाएगी। शहर में लाइट इलेक्ट्रिक व्हीकल के संचालन को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन पर चार्जिंग पाइंट लगाए जाएंगे।

Next Post

शिवपुरी में आज दो शिफ्ट में दिनभर बिजली कटौती, 20 से ज्यादा जगह प्रभावित

Wed Jul 2 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी में आज बुधवार को मेंटेनेंस के चलते दिनभर बिजली कटौती की जा रही है। ये कटौती दो अलग-अलग समय में की गई है।पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक है। इस दौरान 33/11 केवी होमगार्ड उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद है। प्रभावित क्षेत्रों में […]

You May Like

मनोरंजन