रंगदारी न देने पर छुई खदान में फायरिंग

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत बेदी नगर छुईखदान में रंगदारी न देने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि हमले में युवक बाल बाल बच गया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि छुईखदान निवासी दीपू पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रंगदारी नहीं देने पर शिबू खान, अतुल साहू, सक्षम तिवारी और अंशुल ने मारपीट कर पिस्टल से फायरिंग कर दी। हमले में वह बच गया। दिनेश झारिया की हत्या मामले में शिब्बू खान जमानत पर है।

Next Post

सुनवाई नहीं हुई तो थाने में खाया जहर, पुलिस ने आरोपी को छोड़ा

Tue Feb 3 , 2026
जबलपुर। पुरानी रंजिश को लेकर मेरे साथ मारपीट की गई‌। जान से मारने की धमकी दी गई। थाने में सुनवाई नहीं हुई मामले को रफा दफा किया जा रहा था तो थाने में ही चूहा मार दवाई पी ली थी। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है लेकिन आरोपी को […]

You May Like