सुनवाई नहीं हुई तो थाने में खाया जहर, पुलिस ने आरोपी को छोड़ा

जबलपुर। पुरानी रंजिश को लेकर मेरे साथ मारपीट की गई‌। जान से मारने की धमकी दी गई। थाने में सुनवाई नहीं हुई मामले को रफा दफा किया जा रहा था तो थाने में ही चूहा मार दवाई पी ली थी। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है लेकिन आरोपी को पुलिस ने छोड दिया उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई। ये गंभीर आरोप आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची महिला ने लगाए और न्याय की गुहार लगाई।

शिकायतकर्ता नेहा बड़गैया पिता गनेश बड़गैया निवासी ग्रीन सिटी ने बताया कि 31 जनवरी को रात 1.30 बजे राघवेन्द्र पटेल द्वारा उसके साथ मारपीट की गई जिसकी शिकायत करने गोहलपुर थाने गई जहां पूरी जानकारी से अवगत कराया कि पुरानी रंजिश को लेकर राघवेन्द्र पटेल ने मारपीट की जिससे चोटे आई है और जान से मारने की धमकी दी गई।‌ गाड़ी में बैठालकर मारने के लिए पनागर ले जा रहा था साथ में उसके कोई दोस्त था और उसकी गर्ल फ्रेंड मोना गोटिया थी। बाद में रद्दी चौक पर लाकर फेंक दिया और भाग गये। थाने जाने के बाद वहां पर मैंने अपनी शिकायत दर्ज कराई परन्तु वहां पर एफआईआर नहीं लिखी जा रही थी। मामले को रफा दफा किया जा रहा था। जब शिकायत दर्ज नहीं की गई तो उसके बाद उसने थाने के सामने से जाकर वहां से चूहा मार दवाई खरीदी थी और थाने में आकर चूहा मार दवा पी ली थी। जैसे ही पुलिस वालों को पता चला तो वह उसे विक्टोरिया अस्पताल लेकर गये उसके बाद मुलाहिजा कराया गया उसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। राघवेन्द्र पटेल को पुलिस वालों द्वारा बुलाया था जहां पर राघवेन्द्र पटेल को पुलिस गाड़ी में बैठाकर ले गई और रास्ते में कहीं छोड दिया गया है और उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई। जिस व्यक्ति के कारण मैंने आत्महत्या का प्रयास किया था उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है ना ही उसकी गिरफ्तारी हुई है।

Next Post

वृद्धा की संपत्ति हड़पने डरा धमका रहा बदमाश

Tue Feb 3 , 2026
जबलपुर। संपत्ति के लालच में एक बदमाश वृद्धा के साथ मारपीट उसे डरा धमका रहा है। आज पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता कुसुम बाई 65 वर्षीय निवासी कांचघर ने बताया कि बच्चू केवट शातिर बदमाश है जो उसकी संपत्ति हड़पना चाहता है। […]

You May Like