वृद्धा की संपत्ति हड़पने डरा धमका रहा बदमाश

जबलपुर। संपत्ति के लालच में एक बदमाश वृद्धा के साथ मारपीट उसे डरा धमका रहा है। आज पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायतकर्ता कुसुम बाई 65 वर्षीय निवासी कांचघर ने बताया कि बच्चू केवट शातिर बदमाश है जो उसकी संपत्ति हड़पना चाहता है। उसकी संपत्ति हड़पने के लिए उसे आए दिन डराता धमकता है और जान से धमकी देते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट भी की करता है,

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाने के साथ आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

ओवरब्रिज से नीचे गिरा हाइवा, एक की मौत, कई घायल

Tue Feb 3 , 2026
जबलपुर। शहपुरा-भिटोनी बायपास ओवरब्रिज से हाइवा नीचे गिर गया हादसे में, एक की मौत हो गई, कई घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है भोपाल की ओर जा रहा हाईवा अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया है चालक की मौके पर ही मौत हो गई है, […]

You May Like