नाना पटवारी पर शिकंजा और कसा, आज फिर होगी पूछताछ

इंदौर: ड्रग्स प्रकरण में घिरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. राजेंद्र नगर पुलिस ने बुधवार को नाना पटवारी को दोबारा पूछताछ के लिए तलब किया है. इस बार कॉलोनाइजर सुमित मंत्री को भी बुलाया गया है. दोनों से युवती द्वारा दर्ज कराई गई धोखाधड़ी, प्लॉट अनुबंध और ड्रग्स कनेक्शन सहित विभिन्न बिंदुओं पर अलग. अलग पूछताछ की जाएगी.

पलासिया में रहने वाली युवती पायल की शिकायत में सामने आए शुभम वैली स्थित प्लॉट का अनुबंध नाना पटवारी के नाम पर किया था, जबकि कॉलोनी सुमित मंत्री की बताई जा रही है. जांच के दौरान अनुबंध पत्र का सत्यापन किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर दोनों का युवती से आमना सामना भी कराया जाएगा. साथ ही मामले से जुड़े सभी लोगों के पिछले पांच वर्षों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है. हालांकि नाना पटवारी पहले ही युवती के साथ किसी भी आर्थिक लेनदेन से इनकार कर चुके हैं.
जांच में ऑनलाइन सट्टा और ड्रग्स नेटवर्क के एंगल को भी जोड़ा है. पीथमपुर से गिरफ्तार प्रितेश त्रिपाठी के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े होने और नाना पटवारी के करीबी संजय कौशल से उसके संपर्क सामने आने की बात जांच में आई है. वहीं बंटी असरानी सहित अन्य आरोपी अभी फरार हैं. ड्रग्स सप्लाई मामले में पुलिस नाना पटवारी के पूर्व चालक भुरु बैंड के साथी फैजल को गिरफ्तार कर चुकी है. जांच में सामने आया है कि भुरु ने क्यूआर कोड भेजकर 10 हजार रुपए मंगाए थे, जो फैजल के खाते में ट्रांसफर किए गए और बाद में नकद निकाल लिए गए. इस मामले में रेहान, अयान और मूसा की तलाश जारी है. इधर जांच का दायरा बढ़ने के साथ नाना पटवारी से जुड़े पुराने मामलों की भी समीक्षा शुरू कर दी गई है. जोन 2 पुलिस लसूड़िया थाना क्षेत्र के खुशी कुलवाल आत्महत्या प्रकरण और विजय नगर थाना क्षेत्र के एमडी ड्रग्स मामले की फाइलें भी दोबारा खंगाल रही है.

डीसीपी जोन 1 नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि नाना पटवारी और सुमित मंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया है.प्लॉट अनुबंध, बैंक खातों के लेनदेन, धोखाधड़ी और ड्रग्स कनेक्शन सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है.

Next Post

माजन मोड़ पर यातायात चेकिंग के दौरान हादसा, बाइक, बोलेरो और कार की टक्कर में चालक घायल

Wed Jul 15 , 2026
सिंगरौली: जिले के माजन रेलवे पटरी के मोड़ के पास मंगलवार समय लगभग 5:00 बजे उस समय सड़क हादसा हो गया, जब यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक चालक की बोलेरो और इंडिगो […]

You May Like