जबलपुर: शातिर बदमाश अब्दुल रज्जाक गैंग का एक और सदस्य 40 हजार रूपये का फरार ईनामी आरोपी पप्पू उर्फ अकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसे रिमांड में लेकर पूछताछ की गई। बुधवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।विदित हो कि हनुमानताल थाने, गढ़ा थाने मे दर्ज अपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपी पप्पू उर्फ अकील पिता नब्बू खलीफा निवासी बडी मदार टेकरी हनुमानताल की गिरफ्तारी पर चालीस हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया था।
ओमती पुलिस ने कचहरी वाले बाबा की दरगाह के बाहर दबिश देते हुये फरार आरोपी पप्पू उर्फ अकील पिता नब्बू खलीफा 45 वर्ष निवासी बडी मदार टेकरी हनुमानताल को अभिरक्षा में लेते हुये उपरोक्त प्रकरणों में गिरफ्तार कर कार एमपी 20 सीई 0999, पिस्टल एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर बुधवार को केन्द्रीय जेल मे निरूद्ध कराया गया है।
