फर्जी पहचान बनाकर युवक से 1.07 लाख की ठगी

इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में फर्जी पहचान बनाकर युवक से ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति का रूप धारण कर धोखे से एक लाख से अधिक की राशि हड़प ली. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक फरियादी पवन दांगी (20), हाल निवासी राधा स्वामी नगर चितावद, ने शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को किसी अन्य के रूप में बता कर उससे संपर्क किया. आरोपी ने झांसे में लेकर छलपूर्वक 1,07,500 की राशि ले ली. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

गांजे के साथ सौदागर गिरफ्तार

Sun Apr 5 , 2026
जबलपुर: पुलिस ने निरंदपुर में घेराबंदी कर एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम निरंदपुर में घेराबंदी कर चेतन सिंह राजपूत (18) निवासी ग्राम निरंदपुर को पकड़ा गया। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद […]

You May Like