इंदौर:जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट आज सोमवार को अरविंदो अस्पताल पहुंचें. उन्होंने भागीरथपुरा के प्रभावित भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने प्रभावितों के परिजनों को विश्वास दिलाया कि घबराएँ नहीं, राज्य शासन उनके साथ है.
अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर समुचित निःशुल्क बेहतर उपचार किया जा रहा है. सभी प्रभावित मरीज शीघ्र स्वास्थ्य होकर अपने-अपने घरों को लोटेंगे.
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने प्रभावितों के परिजनों से भी स्वास्थ्य उपचार के सम्बंध में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने अरविंदो अस्पताल के सभी डॉक्टरों को भी निर्देशित किया है कि वे अस्पताल में भर्ती प्रभावितों का उपचार और उनकी देखभाल पर विशेष ध्यान दें.
