पेयजल प्रदाय में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने टीएल बैठक में विभागों के समय-सीमा वाले प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और सभी प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए.

बैठक के दौरान कलेक्टर बालागुरू के ने सभी जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए. इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पेयजल पाइपलाइन की शुरुआत से लेकर टेल एंड तक विभिन्न स्थानों से नियमित पानी के सैंपल लिए जाएं और जांच रिपोर्ट के आधार पर सुधारात्मक कार्रवाई की जाए. उन्होंने आगामी महीनों में पानी की आवश्यकता को देखते हुए नलकूपों, बोरवेल अधिग्रहित कर वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए भी कहा. कलेक्टर ने नागरिकों को पानी के मितव्ययी और विवेकपूर्ण उपयोग के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए.

 

 

Next Post

मादक पदार्थ तस्करी: रतलाम-गुना में 26 लाख से अधिक के ड्रग्स जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Tue Jan 6 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करते हुए रतलाम और गुना जिलों में बड़ी सफलताएँ हासिल की हैं। दो अलग-अलग कार्रवाइयों में पुलिस ने 26 लाख रुपये से अधिक के मादक पदार्थ और वाहन जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रतलाम […]

You May Like