
जबलपुर। संगठन को मजबूती देने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने, जमीनी स्तर पर पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कांग्रेस जिला समन्वयक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्य प्रदेश के सह प्रभारी चंदन यादव एवं जिला प्रभारी राजकुमार खुराना
विधायक लखन घनघोरिया, संजय यादव एवं कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने अपने उद्बोधन में संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनता से सतत संवाद को प्राथमिकता देने पर बल दिया। वहीं बैठक में सभी सदस्यों द्वारा दोनों जिला अध्यक्षों को संगठन के विस्तार एवं नियुक्तियों के लिए सर्वसम्मति से स्वतंत्र अधिकृत किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक विनय सक्सेना , आलोक मिश्रा, सतीश तिवारी, सम्मति सैनी, गीता शरद तिवारी, कौशल्या गोंटिया, कमलेश यादव, रुक्मणी गोंटिया, चिंटू चौकसे, सोनू कुकरेले सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
