
सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 टन अवैध कोयला जप्त किया है। जप्त किए गए कोयले की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई ग्राम समदा और रमपुरवा बॉर्डर स्थित नाले में की गई।
पुलिस के अनुसार 13 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि समदा गांव के पीछे नाले में लावारिस हालत में अवैध कोयला पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद एसपी एवं एएसपी तथा एसडीओपी के निर्देशन में थाना प्रभारी मो. समीर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान नाले में करीब 20 टन कोयला मिला। पुलिस ने वास्तविक मालिक की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर अवैध खनिज को धारा 106 के तहत जप्त कर लिया। पुलिस अब कोयले के वास्तविक स्वामी की तलाश कर रही है। कार्रवाई में सउनि श्यामबिहारी द्विवेदी, प्रआर सुनील सिंह, संजय यादव और आरक्षक अरविंद यादव की सराहनीय भूमिका रही।
