जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, देखी गयी सुनामी

टोक्यो, 20 अप्रैल (वार्ता) जापान के होंशु द्वीप के पूर्वी तट पर रविवार को भूकंप आने के बाद सुनामी की लहरें देखी गयी हैं। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गयी। सीईएनसी द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया और इसका केंद्र 39.85 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 143.10 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। भूकंप के बाद प्रशांत महासागर में इवाते और आओमोरी प्रांतों के तटों के पास सुनामी की लहरें देखी गई हैं। इवाते प्रांत के कुजी बंदरगाह पर 80 सेंटीमीटर ऊंची लहर दर्ज की गयी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आओमोरी और मियागी के प्रभावित प्रान्तों में स्थित परमाणु संयंत्रों में अब तक किसी भी प्रकार की असामान्यता की सूचना नहीं मिली है। फुकुशिमा दाइची तथा दाइनी परमाणु संयंत्रों में भी कोई असामान्यता देखने को नहीं मिली है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शाम 4:53 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप का केंद्र 39.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 143.2 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से ऊंची जगहों पर जाने का आग्रह किया गया है।

Next Post

‘टॉक्सिक’ के अंदर की कहानी: रॉकिंग स्टार यश ने खोला प्यार और अंधेरे का राज़

Mon Apr 20 , 2026
मुंबई, 20 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार यश ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स पर बात की है। यश का कहना है कि फिल्म का स्केल बड़ा हो तो हर सीन में कुछ अलग तड़का होना चाहिए। “हर सीक्वेंस में अलग स्टाइल, अलग फ्लेवर होना […]

You May Like